खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता कमल मुनि (कमल जोशी) को फोन पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और धार्मिक भावनाएं भड़काकर समाज में नफरत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई हजार किलोमीटर दूर महाराष्ट्र तक पीछा कर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। इस बड़ी कामयाबी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ संदेश दिया है कि धार्मिक भावनाएं भड़काकर माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

​यह था पूरा मामला

​बीती 5 जून 2026 को गौजाजाली बिचली (पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी) निवासी श्री कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर अभद्रता की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में मु0एफआईआर संख्या 189/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​SSP के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, लगीं गंभीर धाराएं

​मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी (CO) हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 196, 299 और 302 की बढ़ोतरी भी की गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

​महाराष्ट्र से पंतनगर तक पीछा, ऐसे दबोचा गया आरोपी

​गठित पुलिस टीम ने टेक्निकल और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए अथक प्रयास किए, जिससे पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है और पेशे से एक ट्रक चालक है। पुलिस टीम लगातार उसका सुराग तलाशते हुए पीछे लगी रही। आखिरकार 23 जून 2026 को सटीक सुरागरसी और घेराबंदी के बाद आरोपी को पंतनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान (उम्र 35 वर्ष)
  • पिता का नाम: नजर खान
  • निवासी: हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र।
  • बरामदगी: घटना में इस्तेमाल किया गया ‘Xiaomi 11 Lite NE’ मोबाइल फोन।
यह भी पढ़ें -  ​🚩 हल्द्वानी: रामलीला मैदान के 'शुद्धीकरण' पर सियासत गर्म

​इस टीम को मिली कामयाबी

​आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली टीम में मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (U.I.) नरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अरुण राणा शामिल रहे, जिन्होंने मामले के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश

​इस मामले पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी राजनीतिक या निजी विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में वैमनस्य (नफरत) फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने या किसी को डराने-धमकाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। कानून हाथ में लेने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों को समाज का माहौल बिगाड़ने की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad