ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मॉस्किटो क्वाइल गद्दे पर गिरने से लगी आग, मकान मालिक की बच्ची और पांच किराएदारों की मौत, अगर आप भी मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जलाते हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए

एक अप्रैल से लागू होंगी नई बिजली की दरें, उपभोक्ताओं को झटका..9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली,

दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक बड़ी घटना सामने आई है जो हर उस शख्स के लिए खतरे की घंटी है जो अपने घर में मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जलाता है। दरअसल शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क के जिस घर में हादसा हुआ वहां ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता है और पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। गुरुवार रात को मकान मालिक ने अपने घर में मच्छर भगाने वाला क्वाइल लगाया जो रात में एक गद्दे पर गिर गया।

गद्दे पर क्वाइल गिरने से आग लग गई और उसका धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। आग के धुएं से दम घुटने के कारण किराएदार के परिवार के पांच लोगों की सोते हुए मौत हो गई।

वहीं आग में झुलसने से मकान मालिक के परिवार के ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस तरह मकान मालिक के एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

नहीं थम रहा है राहुल गांधी के ऊपर विवादों का मामला अब वीर सावरकर के पोते ने कहा- माफी मांगें, नहीं तो कराएंगे FIR, ठाकरे-पवार पर कही ये बात

मरने वाले छह लोगों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। वहीं हादसे में दो लोग जलने के चलते घायल हुए हैं। इसमें एक बच्ची 15 साल की और एक पुरुष 45 साल के हैं। 22 साल के एक शख्स को मामूली चोटें आईं थीं, जो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad