ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पिलखुआ–डासना रेलखंड पर सिग्नलिंग कार्य के बीच रेलवे ने जारी की नई सूची, समय सारणी पर असर नहीं

मुरादाबाद।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि पिलखुआ–डासना रेलखंड पर चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और ब्लॉक स्थगन (10 सितंबर से 16 सितंबर 2025) के बावजूद कई प्रभावित गाड़ियाँ अब अपने पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

समय पर चलने वाली प्रमुख गाड़ियाँ (तारीख अनुसार):

  • 12558 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस – (16 सितंबर)

  • 15036 काठगोदाम–दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – (12 व 16 सितंबर)

  • 25036 रामनगर–मुरादाबाद एक्सप्रेस – (16 सितंबर)

  • 12584 आनंद विहार टर्मिनल–लखनऊ डबलडेकर एक्सप्रेस – (16 सितंबर)

  • 12392 नई दिल्ली–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस – (12 व 16 सितंबर)

  • 13258 आनंद विहार टर्मिनल–दानापुर एक्सप्रेस – (12 व 16 सितंबर)

  • 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस – (10 व 14 सितंबर)

  • 14312 भुज–बरेली एक्सप्रेस – (15 सितंबर)

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले समय सारणी अवश्य चेक करें और रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय यात्रियों को सुविधा और भरोसा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।