खबर शेयर करें -

हरदोई। सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति से जुडकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पत्रकार व अधिवक्ताओं ने समाजसेवा का मन बनाया है। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय नरेश ने प्रदेश कमेटी को विस्तार देते हुए कमेटी में कई वकील व पत्रकारों को स्थान दिया है। इसी क्रम में उदयराज सिंह चन्देल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), ब्यवसायी एवं समाजसेवी (हरदोई) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, गिरीश मिश्रा एडवोकेट पूर्व संयुक्त मंत्री प्रशासन अधिवक्ता संघ (हरदोई) को प्रदेश मंत्री, राजीव मिश्रा (ब्यूरोचीफ) दैनिक स्वतन्त्र भारत (लखीमपुर) को प्रदेश महामंत्री, रजत बंसल एडवोकेट (लखनऊ) को प्रदेश मंत्री, मुकेश द्विवेदी दैनिक भास्कर न्यूज़ पेपर (लखनऊ) को प्रदेश मंत्री, नरेंद्र पाण्डेय एडवोकेट (रायबरेली) को प्रदेश मंत्री, रवि साहू इंडिया ब्रेकिंग न्यूज़ (झांसी) को प्रदेश मंत्री, राजेश कुमार आज तक हिन्दी न्यूज़ चैनल (बांदा) को प्रदेश महामंत्री, सुनील गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (जालौन) को प्रदेश मंत्री, लक्ष्मण सिंह भारतीय जनता पार्टी (मथुरा) को प्रदेश मंत्री, संजय मिश्रा (लखनऊ) समाजसेवी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad