ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 20 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह काफी दिनों से शराब की तस्करी में लगा हुआ था. वहीं, मामले में वहीं, बैंकट हॉल स्वामी से भी पूछताछ की जा रही है.

कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. हल्द्वानी पुलिस ने बैंकट हॉल की आड़ में शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने 20 पेटी शराब भी मौके बरामद की है. बता दें कि आरोपियों में खाकी वर्दी का बिलकुल भी खौंफ नहीं है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

बैंकट हॉल में मिली भारी मात्रा में शराब की पेटी: 

वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नहर कवरिंग रोड स्थित एक बैंकट हॉल में छापेमारी की, जहां शराब की भारी मात्रा में शराब की पेटी रखी हुई थी. पूछताछ में पता चला कि शराब को किसी दुकान से कम रेट में लाकर स्टॉक कर रखा गया था, क्योंकि अन्य जगहों पर सप्लाई करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया.

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

आरोपी काफी दिनों से कर रहा था शराब तस्करी: 

आरोपी ने पूछाताछ में अपना नाम सचिन निवासी केशवपुरम बताया है. पकड़े गए व्यक्ति से मौके पर रखी शराब की पेटियों के संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि शराब को बाहर तस्करी करने के लिए ले जाना था. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी दिनों से शराब की तस्करी में लगा हुआ था.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad