खबर शेयर करें -

बरेली। घर में ट्यूशन पढ़ा रही युवती ने कैंट थाने प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को वह घर में छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। इसी बीच उनके घर में आकाश नाम का युवक घुस आया।

आरोप है कि उसने गलत नियत से युवती को पकड़ा और अश्लीलता करने लगा। लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर युवती के पिता आए और युवक को पकड़ लिया। कैंट थाने में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा

वहीं दूसरे मामले में बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने दुष्कर्म की प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। आरोप है कि बारादरी के ही सुनील के साथ उनके 13 वर्ष से संबंध हैं। वर्ष 2018 में सुनील ने एक होटल में शादी भी की थी, मगर इसके बाद स्वजन ने महिला की शादी दूसरी जगह करा दी।

आरोप है कि इसके बाद सुनील ने महिला के पति को उसके अश्लील फोटो भेज शादी तुड़वा दी। फिर दबाव बनाया कि वह उसके साथ रहे।

आरोप है कि आरोपित महिला को कभी होटल ले जाता तो कभी दोस्तों के कमरे पर, जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपित ने दूरी बना ली। अब न तो वह फोन उठाता है और न ही शादी को तैयार है। बारादरी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad