खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर के पंडित नारायण दत्त तिवारी मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी का जो आज विशाल वट वृक्ष रुपी स्वरूप दिखाई दे रहा है उसके पीछे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और लगन है

हल्द्वानी क्षेत्र में हत्या की कोशिश करने के आरोप में दो व्यक्तियों को हुई पांच-पांच साल की सजा

लालकुआं नगर के पंडित नारायण दत्त तिवारी मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी का जो आज विशाल वट वृक्ष रुपी स्वरूप दिखाई दे रहा है उसके पीछे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और लगन है उन्होंने इस दौरान अतीत के अनुभवों को साझा किया और बताया कि किस प्रकार से भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे अहम कड़ी उसका कार्यकर्ता होता है कार्यकर्ताओं के दम पर ही सब कुछ है उन्होंने जनसंघ के दौर के समर्पित नेताओं का भी पार्टी के प्रति अतुलनीय योगदान किस प्रकार रहा उस पर भी विस्तार से चर्चा की तथा अपने अनुभव को भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के नहीं वरन विश्व की नंबर वन पार्टी है और विश्व के तमाम देश आज भारत से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है दुनिया के ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत के एक आह्वान पर रूस और यूक्रेन ने कुछ समय के लिए युद्ध विराम कर दिया और यूक्रेन में फंसे भारतीय मूल के छात्र सकुशल स्वदेश लौटे उन्होंने विधानसभा अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्षों का आव्हान पर कहा कि अपने-अपने मंडल क्षेत्र के उन कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाए जो जनसंघ के दौर से जुड़े हुए हैं क्योंकि उनका पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने भी वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा का संचार उत्पन्न किया और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनने की अपील की उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश को भाजपा से बड़ी उम्मीद है जनउम्मीदों पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट पूर्व विधायक नवीन दुमका मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत प्रकाश गजरौला संजीव शर्मा ममता पलड़िया सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के अलावा किशन गिरी गोस्वामी राम सिंह पपोला हेमंत नरूला संजय अरोरा ममता चौहान राज लक्ष्मी पंडित इंदर सिंह बिष्ट उमेश तिवारी समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के बैतड़ी में बस खाई में गिरी, नवजात शिशु सहित चार की मौत

लालकुआं क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई को 20 साल की सजा, जानिए पूरी खबर