खबर शेयर करें -

सरवा गरीबपुर अनुसूचित बस्ती में सोमवार सुबह महिला के सिर पर आम गिरने के बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। इनमें से सात की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक पक्ष ने चार के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। सरवा गरीबपुर निवासी विनोद राम ने बताया कि सोमवार सुबह पत्नी विमला खेत की मेड़ पर घास काट रही थी। बगल में पट्टीदार आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे। एक आम सिर पर गिरने से पत्नी को चोट लग गई। उसने घास काटकर चले जाने के बाद आम तोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी गाली देने लगे और पीटने लगे। बचाने गई पुत्री वंदना, संदीप, सुनील, मनीष, विनोद को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad