ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

जनपद उधम सिंह नगर में विजिलेंस टीम ने एक अधिकारी को रिश्वत देते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राइस मिल से सुविधा शुल्क के नाम पर विप्पणन अधिकारी रिश्वत मांग रहा था, 

विजिलेंस टीम ने अधिकारी की रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर स्तिथ एक राइस मिल संचालक ने मंडी समिति परिसर कार्यालय में तैनात विप्पणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलिया के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

विप्पणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलिया ने राइस मिल से सुविधा शुल्क की डिमांड की थी। संचालक ने विजिलेंस हल्द्वानी से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी। योजना के मुताबिक राइस मिल संचालक अपनी गाड़ी लेकर मंडी समिति परिसर स्थित एसएमआई कार्यालय के पास पहुंचा, और टोलिया को रिश्वत की रकम दी। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने विपणन अधिकारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया, विजिलेंस टीम पकड़े गए अधिकारी से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad