खबर शेयर करें -

एक महिला अपने दो बच्चों और पति को बिना कोई सूचना दिए घर से निकल गई और अब तक लौटकर नहीं आई। परिजनों की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को कब मिलेगा राजस्व गांव का दर्जा? धामी सरकार पर कांग्रेस का तीखा प्रहार: मोहन कुड़ाई बोले— ‘अब कोरे आश्वासन नहीं, गजट नोटिफिकेशन चाहिए’

हल्दीखाल जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी, सीमा भट्ट, 11 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर से चली गई और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम पर अधिवक्ता प्रदीप लोहनी बोले— 'मानसिक नक्सलियों' के भ्रामक प्रचार से बचें, मालिकाना हक ही स्थायी समाधान

 

परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर महिला की तलाश तेज कर दी है।