
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। 8वें राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं।
आठवें राउंड तक आर्यन बेलवाल को 830 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 635 और ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 476 वोट मिले हैं।
इस तरह उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह पर 195 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
कॉलेज में मतगणना के आगामी राउंड के साथ प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की स्थिति और स्पष्ट होगी। अंतिम परिणाम की घोषणा मतगणना पूरी होने के बाद की जाएगी।


