खबर शेयर करें -

प्रदेश भाजपा नेतृत्व होमवर्क में जुट गया है। किस कद के नेता को कौन सा दायित्व दिया जाना है, इस पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मध्य एक बैठक हो चुकी है और इस हफ्ते एक और बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री दायित्व बांट देंगे।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को LBW आउट देने पर शुरू हुआ विवाद, ICC के ही नियमों के खिलाफ है विराट कोहली का विकेट

उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आने वाले दिनों में दायित्वों की घोषणा कर सकते हैं। होली से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व की सौगात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

मंत्रि परिषद अनुभाग ने मांगा विभागों से ब्योरा
मंत्रिपरिषद अनुभाग ने पिछले दिनों सभी विभागों से उनके अधीन बोर्डों, निगमों, आयोगों और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों की स्थिति का ब्योरा मांगा था। विभागों को यह जानकारी भेजनी थी कि उनके अधीन संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व सलाहकार के कितने पद खाली हैं और कितने पदों पर दर्जाधारी काबिज हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

25 अध्यक्ष और 64 उपाध्यक्ष के पद खाली
विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार, राज्य सरकार की इन विभिन्न संस्थाओं में मंत्री स्तर के 24 अध्यक्ष पद खाली हैं। कुछ अन्य विभागों से सूचना मिलने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। इसी तरह 64 खाली पद हैं, जिन पर सरकार उपाध्यक्ष मनोनीत कर सकती है। इनके अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों के पद भी खाली हैं।

21 फरवरी शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, पहली बार एडवांस बुकिंग कर सकेंगे तीर्थयात्री

यह भी पढ़ें -  🔥 देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन! मां समेत आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट 🚨 संपत्ति विवाद में बेटे की हत्या की साजिश,

प्रदेश भाजपा नेतृत्व कर रहा है होमवर्क
खाली पदों का ब्योरा प्राप्त होने के बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व होमवर्क में जुट गया है। किस कद के नेता को कौन सा दायित्व दिया जाना है, इस पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मध्य एक बैठक हो चुकी है और इस हफ्ते एक और बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री दायित्व बांट देंगे।

UKSSSC – वन दराेगा भर्ती दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी, कोर्ट ने माँगा जवाब

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad