ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की प्रक्रिया में आज स्वयंबर बैंकट हॉल पुराना बिंदुखेड़ा में आयोजित बैठक में  विधायक डॉ विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्धारा आश्वासन दिया कि बिंदुखत्ता को राजस्व की पत्रावली तैयार की जा रही है।

डीएम नैनीताल वंदना ने लिया शहर का जायजा , निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर दिए निर्देश

वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की प्रक्रिया में आज स्वयंबर बैंकट हॉल पुराना बिंदुखेड़ा में आयोजित बैठक में  विधायक डॉ विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्धारा आश्वासन दिया कि बिंदुखत्ता को राजस्व की पत्रावली तैयार की जा रही है। जल्द ही बिंदुखत्ता भी राजस्व ग्राम की श्रेणी में होगा। कुछ लोगों द्वारा बिंदुखत्ता में लोगों को बहकाया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। जब हमारे द्वारा राजस्व ग्राम की पत्रावली तैयार की जा रही है तो उठाने का सवाल ही नहीं होता।इसी आशंका को दूर करने के लिए विधायक जी के निर्देश पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल तय किया गया जो जल्द ही विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

वन अधिकार समिति के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए अलग से एक संरक्षक समिति का गठन किया गया। जिसमें श्याम सिंह रावत, प्रमोद कालोनी, बीना जोशी, दीपक जोशी, भरत नेगी, चन्द्र सिंह दानू व देवी दत्त पाण्डेय को चुना गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि उप खण्ड स्तरीय समिति और जिला स्तरीय समिति में भी बिंदुखत्ता के लोगों को नामित करने के लिए तीन तीन नामों की सूची विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित की जायेगी जिसके लिए भूमिहीन संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह, देवेंद्र बिष्ट, शंकर सिंह चुफाल, प्रकाश आर्या, रमेश गोस्वामी, राम सिंह पपोला का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

नैनीताल – पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad