ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिन्दुखत्ता स्थित गांधीनगर निवासी और स्थानीय व्यवसायिक जगत की जानी-मानी शख्सियत मोहन मेगा मार्ट के मालिक मोहन सिंह गैड़ा (उम्र लगभग 48 वर्ष) का निधन वृंदावन तीर्थ यात्रा के दौरान हो गया। जानकारी के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए हुए थे, जहाँ उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

मोहन सिंह गैड़ा के आकस्मिक निधन की खबर जैसे ही रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों तक पहुँची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक सामाजिक और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे, और उनके व्यापार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान गांधीनगर, बिन्दुखत्ता से गमगीन माहौल में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, व्यापारी वर्ग, मित्रों और क्षेत्रीय जनों ने भाग लिया। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में विधिपूर्वक किया गया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मोहन सिंह गैड़ा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad