खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़/रुद्रपुर: खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्चीधर्मा निवासी एक परिवार की खुशियाँ उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में युवक की बड़ी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ के बच्चीधर्मा निवासी नीरज फुलारा (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भुवन फुलारा, अपनी बड़ी बहन प्रियंका और अन्य परिजनों के साथ रुद्रपुर में एक रिश्तेदार के यहाँ आयोजित ‘नामकरण संस्कार’ में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम की खुशियाँ मनाकर नीरज अपनी बहन के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ खेल-खेल में खूनी वार! 13 वर्षीय भानू की मौत से दहला पनियाला, 16 साल का आरोपी फरार 🚨

ट्रक की चपेट में आई बाइक, मौके पर तोड़ा दम

​सफर के दौरान रुद्रपुर के पत्थरचट्टा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी बहन प्रियंका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल प्रियंका को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ वनभूलपुरा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! 🚆 रेलवे परियोजना के लिए जमीन खाली करने का आदेश, पुनर्वास पर भी दिया जोर 🏠

15 साल पुराने जख्म हुए ताजा

​इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि नियति का क्रूर खेल देखिए—ठीक 15 वर्ष पूर्व होली के समय ही नीरज के पिता भुवन फुलारा की भी एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब ठीक उसी तरह घर के चिराग की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा: सियासत तेज, कैबिनेट में टला मामला, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने बताई वजह

क्षेत्र में शोक की लहर

​नीरज एक मिलनसार और होनहार युवक था। उसकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही हल्दूचौड़ और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad