खबर शेयर करें -

दो साल पहले हल्द्वानी में पार्टी के संगठन विस्तार को लखनऊ से आया एक भाजपा नेता एक महिला से प्यार कर बैठा। दो बच्चों की मां इस तलाकशुदा महिला से शादी भी कर ली। महिला अब लखनऊ छोड़कर यहां आ गई तो यह भाजपा नेता पीछे-पीछे आ गया और साथ न जाने पर जहर खाने तक की धमकी दे दी।कोतवाली पुलिस महिला को मनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

संगठन विस्तार के कार्य के दौरान ही भाजपा नेता की इस महिला से मुलाकात हुई थी। उस समय उसका बेटा नौ साल का और बेटी छह साल की थी। नेताजी और महिला के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। शादी के दो साल तक दोनों की अच्छी बनी। मगर पिछले कुछ महीनों में उनके बीच तकरार शुरू हो गई। महिला अब नेता को छोड़कर हल्द्वानी आ गई। पति-पत्नी के बीच यह तकरार बुधवार को कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र तक पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश करने में जुटे, लेकिन महिला मानने को राजी नहीं हुई। महिला ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। वहीं नेता बोला कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वह साथ नहीं गई तो जहर खा लेगा। देर रात तक दोनों को समझाने के लिए पुलिस के जुटने का कारण यह था कि नेता ने केंद्र स्तर के पार्टी नेताओं से पुलिस अधिकारियों तक को फोन करा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad