ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी कर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं, महिला भी अपने पति और सास के खिलाफ दहेज एक्ट का केस दर्ज करा चुकी है.

कोतवाली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी पहली शादी की जानकारी छुपाकर एक युवक से दूसरी शादी कर ली है. मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर युवक की पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में स्वरोजगार योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम

महिला पहले से थी शादीशुदा! 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर निवासी मनीष अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें कहा गया था कि ग्राम पाटकोट की रहने वाली महिला ने अपने आप को कुंवारी बताकर उससे शादी कर ली, जबकि महिला पहले से ही शादीशुदा है. ऐसे में उसने धोखाधड़ी कर उससे शादी की थी. जब उसे इसका पता चला तो उसने विरोध किया, लेकिन महिला ने उसे फंसाने की धमकी दी. महिला के इस काम में उसके रिश्तेदार और परिवार वाले भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: 6 अक्टूबर को बंद रहेगा गोला रोड़ फाटक , रेलवे ट्रैकों की होगी मरम्मत, जानिए

महिला ने पति और परिवार के खिलाफ दर्ज किया केस: 

इसी वर्ष 7 जुलाई को महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका मनीष अग्रवाल के साथ 8 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ था. शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति और सास उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. महिला का आरोप है कि वह 6 से 7 माह की गर्भवती है और 21 अप्रैल को उसके पति व सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था. महिला की तहरीर पर उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट समेत दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  किच्छा-सिरौलीकलां मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट, 3 कंपनी PAC समेत 400 से अधिक जवान तैनात; ड्रोन से होगी निगरानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad