खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। अब पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस उसके जेल भेजने की तैयारी कर रही है। तस्कर के पास से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक बरामद की है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा किया।

प्रदेश में गहराया ऊर्जा संकट एक अप्रैल से 12 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली, 

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस गोलापार खेड़ा की तरफ को कालीचोड़ मन्दिर गेट के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार संख्या यूपी 25एएच 1295 जो बिना हेलमेट आ रहा था। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन इससे पहले ही बाइक सवार ने बाइक रोक दी और मोड़ने लगा। लेकिन पुलिस ने उसके पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र मुंशी अंसारी, ग्राम छिनकी, किच्छा, जिला यूएस नगर बताया। बोला कि हेलेमेट नहीं है जिसके डर से मैंने बाइक मोड़ ली। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक बैग मिला। जिसमें एक पन्नी मिली।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

तस्कर ने बताया कि यह एक चूर्ण है, लेकिन पुलिस ने स्मैक को पहचान लिया। जिसमें 102 ग्राम स्मैक और एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह बोला कि राजमिस्त्री का काम करता हैं। हल्द्वानी में उसका आना- जाना रहता है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

यह स्मैक वह अपने ही गावं के एक युवक से लेकर आया था। जिसे बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उसको कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आज नजर आया पुलिस प्रशासन सख्त, छावनी में तब्दील हुआ शहर,

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad