ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आज पुलिस नजर आया प्रशासन सख्त, छावनी में तब्दील हुआ शहर, विरोध की संभावना को देखते हुए शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। 

भक्तिमय हुआ माँ शीतला का दरबार, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजनों से गूँजा मां शीतला का दरबार,

तिक्रमण हटाने के लिए आज पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। विरोध की संभावना को देखते हुए शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसएसपी खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। साथ ही एनएचएआई लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा, सीडीओ विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्युश सिंह समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों ने कुछ ही घंटों में पुलिस बल की मौजूदगी में सैकड़ों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि दुकानें टूटने का उन्हें खुद भी दुख है लेकिन जी-20सम्मेलन के लिए यातायात व्यवस्था दुरूस्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने सेजहां मार्ग का चौड़ीकरण संभव होगा वहीं नगर को सुंदरता भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अभियान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये न सिफ जनपद ऊधमसिंहनगर बल्कि कुमांऊं मंडल के अन्य जनपदों से भी पुलिस फोर्स को बुलाकर तैनात किया गया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिये हाईवे को बैरिकेट लगाकर डायवर्ट किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान वाहरी लोगों को प्रवेश से रोका जा रहा था ताकि अभियान में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो से। इस दौरान जनपद का सम्पूर्ण पुलिस फोर्स मुख्य मार्ग पर तैनात किया हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

10 लाख रूपए लेकर भागा ज्वेलर का नौकर, आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

पुलिस फोर्स सख्ती से को हटाने और वाहनों को हटाने में जुटे रहे। इतना ही नहीं अतिक्रमा हटाने के दौरान जनपद के विभन्न क्षेत्रें से पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी वीडियोग्राफी करने से रोका गया। हांलाकि पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सूझबूझ के साथ अतिक्रमण हटाने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

इस दौरान एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ सिटी अनुषा बडोला, सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी, सीओ किच्छा ओपी शर्मा, कोतवाल विक्रम राठौर समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad