ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल हाईकोर्ट में सरकार के पक्ष की पैरवी मजबूत तरीके से हो, इसके लिए एक अपर महाधिवक्ता, चार उप महाधिवक्ता, एक स्थाई अधिवक्ता और चार वाद धारकों की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

न्याय विभाग के सचिव नरेंद्र दत्त की ओर से मंगलवार को यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया। नियुक्ति आदेश के मुताबिक अमरेंद्र प्रताप सिंह को अपर महाधिवक्ता बनाया गया है। अमित भट्ट, शेर सिंह अधिकारी, विनोद कुमार जैमिनी व मेनका त्रिपाठी को उप महाधिवक्ता बनाया गया है। अतुल बहुगुणा को स्थायी अधिवक्ता और सिद्धार्थ बिष्ट, मीना बिष्ट, संगीता भारद्वाज व शिवाली जोशी को ब्रीफ होल्डर बनाया गया है। इनमें से अमित भट्ट व सिद्धार्थ बिष्ट पहले भी सरकारी अधिवक्ता रह चुके हैं। हाईकोर्ट में भाजपा के पिछले कार्यकाल से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता शासन से संबंधित मुकदमों की पैरवी के लिए तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad