खबर शेयर करें -

सरकारी कर्मचारियों की भांति अब होमगार्डों के खाते में भी एक क्लिक पर महीने की पहली तारीख को ड्यूटी भत्ता पहुंचेगा।पहले चरण में हरिद्वार जनपद में होमगार्ड विभाग ने मस्टरोल के बजाय ई-मेल के जरिए ट्रेजरी विभाग को ड्यूटी चार्ट भेजने की नई कवायद शुरू की है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत होगी। होमगार्डों को ड्यूटी भत्ते के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

अब तक होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट मस्टरोल बनाकर जिला मुख्यालय को भेजा जाता था। इसके बाद जिला मुख्यालय ट्रेजरी विभाग को मस्टरोल भेजता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। ऐसे में होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता उनके खाते में महीने की 10 से 15 तारीख में पहुंचता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब होमगार्डों के खाते में एक क्लिक में महीने की एक तारीख में ड्यूटी भत्ता पहुंचा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सभी होमगार्डों का ड्यूटी चार्ट जिला मुख्यालय को व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिये भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ​🚩 हल्द्वानी: रामलीला मैदान के 'शुद्धीकरण' पर सियासत गर्म

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया की पहले चरण में इस प्रक्रिया की शुरुआत हरिद्वार जिले से हुई है। फरवरी माह का वेतन सभी होमगार्डों के खाते में पहली मार्च को भेज दिया गया है जबकि अन्य जिलों में अगले माह से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad