ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई, परिवार में उक्त खबर से शोक की लहर व्याप्त है। मृतक का पार्थिव शरीर दोपहर बाद उसके आवास में पहुंचेगा, तथा कल गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष जो कि पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे, के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी पूर्व सैनिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व सभासद समेत दो गिरफ्तार

2 वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था, नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी बिंदुखत्ता में ही कृषक है, जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का उक्त दुखद समाचार सुनते ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गत शाम लगभग 6-7 बजे के बीच दिल्ली में ही फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से सम्भवतः उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: (ब्रेकिंग) दुकानें दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

एनएसजी दस्ता नरेंद्र के पार्थिव शरीर को दिल्ली से उसके घर लाने की तैयारी में लगा हुआ है, नरेंद्र वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे, इससे पूर्व वह कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे थे, आगामी 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में होनी थी।

यह भी पढ़ें -  वायरल ऑडियो प्रकरण से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, विधायक के भाई समेत दो पर मुकदमा दर्ज

उनकी शादी लोहाघाट निवासी युवती से तय हुई थी, जिसके कार्ड भी बट चुके हैं, बताया जा रहा है कि दोपहर बाद नरेंद्र का पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा, तथा कल गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad