खबर शेयर करें -

दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के कलियावाला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर एएसपी व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

जानकारी के अनुसार जसपुर के ग्राम कलियावाला निवासी मनजीत सिंह का हाइवे पर रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। वह अपने गांव से दोपहर मिट्टी भरान का काम देखने के लिए हाइवे स्थित अपने जमीन पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो हमलावरों ने मनजीत को गोली मारी दी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad