खबर शेयर करें -

ब्लू टिक वाले उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर 353 हजार फालोवर हैं और 40 लोगों को फालो किया गया है। लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जागरूक करने के लिए पुलिस ने इस पेज को सक्रिय किया है। रविवार दोपहर 1255 बजे इस पेज की प्रोफाइल पर एक महिला की अर्द्धनग्न फोटो लग गई जो 1258 बजे तक लगी रही।

उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक प्रोफाइल पर रविवार को अश्लील फोटो अपलोड हो गई। करीब तीन मिनट तक प्रोफाइल पर अश्लील फोटो लगी रही। इस पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। इसके बाद इसे हटा दिया गया। आइडी हैक हुई या गलती से किसी ने फोटो अपलोड की, इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जांच बैठा दी है। ब्लू टिक वाले उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर 353 हजार फालोवर हैं और 40 लोगों को फालो किया गया है। लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जागरूक करने के लिए पुलिस ने इस पेज को सक्रिय किया है। रविवार दोपहर 12:55 बजे इस पेज की प्रोफाइल पर एक महिला की अर्द्धनग्न फोटो लग गई, जो 12:58 बजे तक लगी रही।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की राजनीति का 'अटल सेनानी' पंचतत्व में विलीन: पूर्व सीएम

अश्लील फोटो देख पेज से जुड़े लोगों ने पुलिस के लिए कई अमर्यादित कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ पेज हैक होने की बात लिखते दिखे। ये पेज हैक हुआ या गलती से किसी युवक ने प्रोफाइल अपलोड की, जांच का विषय है। बताते चलें कि इससे पहले कई पुलिस अधिकारियों के अधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

फेसबुक पेज की प्रोफाइल बदली गई थी। संभवत: साइबर अपराधियों ने ये हरकत की। इसकी जांच कराई जा रही है।

-अशोक कुमार, डीजीपी