ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था, जिसकी सफलता के बाद आज 30 मई शुक्रवार को देहरादून में राज्य सरकार की तरफ से सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के साहस, त्याग के कारण ही हम लोग अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं. ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने अप्रतिम शौर्य, साहस की जो मिसाल पेश की है, वो हमारे जवानों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

सीएम धामी ने कहा कि इस ऑपरेशन ने आतंकियों और विरोधियों को बता दिया कि भारत की बहन-बेटियों के सिंदूर की तरफ आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन. साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी धन्यवाद.

पाकिस्तान के सैनिक जो आतंकियों की ढाल बने हुए थे, उन्हें भी हमारी सेना ने धूल चटाने का काम किया है. आज पाकिस्तान को भली भांति समझ में आ गया है कि भारत की तरफ उठने वाली नजर उसके विनाश का कारण बन सकती है.

-पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड-

वहीं उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी अपना संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना की ताकत क्या है. भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है.

जिस तरह से पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ गया था, उसी का बदला केंद्र की मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है. हमारी एक बहन के पति को मारकर आतंकवादियों ने उससे कहा था कि जाकर मोदी को बता दो, तो ऑपरेशन सिंदूर मोदी का यह आतंकवादियों को दिया गया कड़ा संदेश है.
-गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड-

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को बता दिया है कि हमारे देश की सेना कैसे अपनी बहनों के सिंदूर का बदला लेती है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की सेना ने न केवल पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) बल्कि पाकिस्तान के भीतर जाकर भी उनके 9 एयरबेस को तबाह करके करारा सबक सिखाया है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad