ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: जसपुर कोतवाली के मुंडवाखेड़ा में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. बीते दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शक के चलते दोनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बीते दिन उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व उसकी बेटी का विवाह मुंडवाखेड़ा निवासी के साथ हुआ था. युवक अक्सर उसकी बेटी के साथ मार पीट करता था.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

कई बार उसके समझाने के बाद भी वह बाज नहीं आया. रविवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है. पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया, जिसमें से कुछ लोग आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी साक्ष्य संकलन कर रहे थे. जसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से आरोपी कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हलवाई का काम करता है, जबकि पत्नी प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम करती थी, उसे शक था कि फैक्ट्री में उसका किसी के साथ संबंध है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, इस दौरान आरोपी ने पहले कुकर से उसके सिर पर हमला किया गया जिसके बाद तेज धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सुबह आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे पर खून से लथपथ शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौके से पुलिस टीम ने धारदार हथियार और कुकर भी बरामद कर लिया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad