खबर शेयर करें -

देहरादून में ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ कहावत सच साबित हुई, जब ज्वेलरी दुकान में चोरी करते पकड़ी गई महिला ने पुलिस की दरोगा और दो सिपाहियों के साथ मारपीट की। किसी तरह महिला को काबू कर उससे अंगूठियां बरामद की गईं तो आरोपी महिला के खिलाफ दुकान संचालक ने केस दर्ज नहीं कराया।

महिला की चालानी कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

क्या हुआ था?

धामावाला में झब्बालाल ज्वेलरी दुकान में बुधवार को एक महिला गहनों की खरीदारी करने के लिए पहुंची। महिला ने गहने देखते हुए दो सोने की अंगूठियां गायब कर दीं। दुकान संचालक ने पाया कि महिला को दिखाए गए सामान में दो अंगूठियां कम है। महिला से पूछा तो उसने मना कर दिया। दुकान संचालक शहर कोतवाली से पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने महिला की तलाशी लेने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

आरोपी ने मांगी माफी

आरोप है कि महिला ने महिला दरोगा से मारपीट की। महिला को शहर कोतवाली ले जाया गया। वहां तलाशी में आरोपी से चोरी हुई दोनों अंगूठियां मिल गईं। दुकान संचालक अपनी अंगूठी ले गए और आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला का चालान किया। महिला दरोगा से मारपीट करने पर केस दर्ज नहीं किया गया। महिला ने कोतवाली में पुलिस के सामने आगे ऐसी घटना न करने की बात कहते हुए माफी मांगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad