ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य की सभी महिलाएं रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

यह निर्णय सामाजिक सरोकारों और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे त्योहार के इस खास दिन पर अपने भाइयों से मिलने स्वतंत्र और सहज रूप से यात्रा कर सकें। प्रदेशभर के डिपो में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

परिवहन विभाग के मुताबिक, इस निशुल्क यात्रा से विभाग पर जो वित्तीय भार आएगा, उसकी भरपाई राज्य शासन द्वारा की जाएगी। इससे रोडवेज की आमदनी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा और महिलाओं को एक सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।