खबर शेयर करें -

राजस्थान की राजधानी जयपुर, जो पिंक सिटी के नाम से मशहूर है। यहां एक लड़की प्यार के चक्कर में धोखे का शिकार हो गई। कोचिंग करने वाली 28 साल की एक लड़की को उसी के प्रेमी ने ब्लैकमेल किया। इस तरह से आरोपी प्रेमी ने पीड़ित लड़की से एक करोड़ 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। हुआ यूं कि पेशे से बॉडीबिल्डर लड़के ने शादी के नाम पर लड़की के साथ संबंध बनाएं और चुपके से इसका वीडियो बनाया।उसके बाद इसे वायरल करने और शादी नहीं करने की धमकी देकर एक करोड़ 40 लाख रुपए हड़प लिए। हालांकि, बाद में लड़की ने तंग आकर थाने पहुंची और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया।

मामला जयपुर के वैशाली नगर थाने में दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि जयपुर के कालवाड़ रोड इलाके में रहने वाली लड़की 2021 में कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। इस दौरान जिम के एक लड़के से मुलाकात हुई । उसका नाम मोहित था। मोहित ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद कई बार उसके साथ संबंध बनाएं।  उससे कहा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा।

मोहित ने लड़की के साथ शादी करने से इनकार कर दिया

मोहित ने लड़की के साथ शादी करने से इनकार कर दिया और पिछले 3 साल से उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसने लड़की से रुपए हड़पने शुरू कर दिया। बदनामी के डर से लड़की ने अलग-अलग बैंकों से लोन लिया और करीब 60 लाख रुपए मोहित को दे दिए। उसके बाद करीब 60 लाख रुपए अपने रिश्तेदारों से लिए और यह भी मोहित को दिए। लेकिन मोहित की भूख बढ़ती चली गई। लड़की ने बाद में करीब 20 लख रुपए अपने माता-पिता और अन्य दोस्तों से लिए, उसके बाद भी मोहित ने वीडियो डिलीट नहीं किया।

जयपुर पुलिस ने दी जानकारी

लड़की टॉर्चर होने के बाद वैशाली नगर पुलिस की शरण ली। पुलिस ने जब यह मामला सुना तो वह भी दंग रह गई। अब मोहित की तलाश की जा रही है। वह जयपुर से फरार हो गया है। जयपुर पुलिस ने बताया राजधानी जयपुर में इस तरह के केस लगातार बढ़ रहे हैं लड़कियां, लड़कों की झूठी बातों में फंस जाती है और बर्बाद हो रही है।

You missed