खबर शेयर करें -

रामनगर: रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामनगर: रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह की है, जब ग्राम पूछड़ी निवासी भरत सिंह घुघत्याल अपने साथी पप्पू सैनी के साथ कार से निकले थे। बताया जा रहा है कि भरत सिंह ठेकेदारी का काम करते थे और मजदूरों को देखने साइट पर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

जैसे ही उनकी कार कंचनपुर छोई के पास पहुंची, अचानक बेकाबू होकर पलटी खा गई और जंगल में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू सैनी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे अत्यधिक रफ्तार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह की संभावना पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे अत्यधिक रफ्तार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह की संभावना पर जांच जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By Editor