ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। सेवा संकल्प अभियान के तहत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के निमित्त शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश खुल्बे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और भविष्य के सपनों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पी.सी. तिवाड़ी, मंडल महामंत्री पूरन बोरा एवं महेश फुलारा, मंडल कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता दरपान कोश्यारी, SMC अध्यक्ष हिमानी मेहरा, PTA अध्यक्ष शांति, युवा मोर्चा महामंत्री हरीश कोरंगा तथा खेल-कूद प्रकोष्ठ संयोजक भूपेंद्र बोहरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

 

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और देश के भविष्य से जुड़े अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

आयोजकों के अनुसार, बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उनके सपनों को मंच देने वाला यह आयोजन नई पीढ़ी में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक पहल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।