खबर शेयर करें -

सिडकुल की सी एंड एस कंपनी में एक कर्मचारी ने हंसी मजाक में अपने साथी के मलद्वार में एयर पाइप लगा दिया। जिससे उसकी आंत फट गई और हायर सेंटर रेफर करने पर दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना बीते अप्रैल माह की बताई गई है। विडंबना यह है कि जवान बेटे की मौत के गम में उसके पिता की भी मौत हो गई।

अंकित हत्याकांड – सपेरे के साथ भी माही ने बनाए थे शारीरिक संबंध, जांच रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

सिडकुल की सी एंड एस कंपनी में एक कर्मचारी ने हंसी मजाक में अपने साथी के मलद्वार में एयर पाइप लगा दिया। जिससे उसकी आंत फट गई और हायर सेंटर रेफर करने पर दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना बीते अप्रैल माह की बताई गई है। विडंबना यह है कि जवान बेटे की मौत के गम में उसके पिता की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ नैनीताल में मीट विवाद बना हत्या का कारण, दोषी को उम्रकैद | खड़िया खनन पर हाईकोर्ट सख्त

पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

युवक की मां ने सिडकुल थाने में आरोपी कर्मचारी सहित कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर में थाना नहटौर क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मोनू सिडकुल क्षेत्र की सी एंड एस इलेक्ट्रानिक्स कंपनी में काम करता था। 23 अप्रैल 2023 को रविवार के दिन वह कंपनी में काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को ₹9 लाख का मुआवजा और स्थायी नौकरी का समझौता

सचिन ने मोनू के पीछे लगाया एयर पाइप

आरोप लगाया कि सचिन निवासी ग्राम भटियाना खुशहालपुर, थाना धामपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश ने मोनू के पीछे (गुदा द्वार) में एयर पाइप लगा दिया, जिस कारण मोनू दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा। इलाज के दौरान 26 अप्रैल को जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

बेटे के मौत के सदमे में पिता की भी हुई मौत

यह भी पढ़ें -  🔥 भीषण गर्मी के चलते इस जिले में बदला विद्यालय का समय: आधे दिन के हुए स्कूल

बताया कि बेटे की मौत के सदमे में मोनू के पिता की भी एक सप्ताह बाद मौत हो गई थी। इस कारण वह अभी तक रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पर नहीं आई। आरोप लगाया कि सचिन ने सोची समझी साजिश के तहत अर्जुन के साथ मिलकर मोनू की हत्या कर दी। सिडकुल थाना प्रभारी नरेश सिंह राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी – संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, फांसी के फंदे में झूलती हुई मिली लाश

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad