खबर शेयर करें -

रेल प्रशासन ने टनकपुर से भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए एक नई ट्रेन 21 फेरों में संचालित करने का निर्णय लिया है जिसके तहत यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को संचालित की जाएगी, पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन 05062 मथुरा जंक्शन तक विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चला रहा है जो तक. सुबह 5:00 बजे टनकपुर से चलकर खटीमा पीलीभीत भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं ,  कासगंज, हाथरस सिटी होते हुए मथुरा कैंट से 11 :10  पर छूटकर मथुरा जंक्शन 11:30 पर पहुंचेगी इसी तरह यह ट्रेन 05061 मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दिन में 1:45 पर छूट कर शाम 8:15 पर टनकपुर पहुंचेगी

इस रेल में 12 कोच में  दो साधारण द्वितीय श्रेणी तथा छह कोच द्वितीय श्रेणी कुर्सियान के अलावा चार कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad