ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने मतगणना केंद्रों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

मतगणना ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पुलिस लाइन में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एडीएम, एसपी सिटी, एसडीएम, रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और पुलिस उपाधीक्षकों समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा, एजेंटों के प्रवेश-निकास, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: 6 अक्टूबर को बंद रहेगा गोला रोड़ फाटक , रेलवे ट्रैकों की होगी मरम्मत, जानिए

3 कंपनी PAC समेत 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए 3 PAC कंपनियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 2 अपर पुलिस अधीक्षक, 4 क्षेत्राधिकारी, 18 निरीक्षक, 72 उपनिरीक्षक, 11 महिला उपनिरीक्षक, 230 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 74 महिला कांस्टेबल और 22 ट्रैफिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

मतगणना केंद्रों के अलावा आसपास के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों से मतगणना केंद्र और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ: 'द न्यू स्कॉलर एकेडमी' के छात्र कनिष्क जोशी ने तैराकी में हासिल किया दूसरा स्थान, जीता रजत पदक

सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर

मतगणना के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की साइबर टीम लगातार निगरानी रखेगी। भ्रामक खबरों, अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने निर्देश दिए हैं कि मतगणना प्रक्रिया में बाधा डालने, शांति व्यवस्था प्रभावित करने या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, महिला की मौत के बाद प्रशासन सख्त; तीन क्लीनिक सील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मतगणना से जुड़ी किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और उसे आगे प्रसारित न करें। किसी सूचना की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक या पुलिस अधिकारियों से करने के बाद ही उस पर भरोसा करें।

ऊधमसिंहनगर पुलिस के अनुसार, किच्छा और सिरौलीकलां की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad