ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रानीबाग में स्थित मां शीतला देवी मंदिर में शीतलाष्टमी महापर्व के रूप पद्यश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भजनों से समां बांध दिया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। पहली बार कुमाऊं की शांत वादियों में पहुंचे अनूप जलोटा अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दवाइयों की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का हुआ नुकसान, तीन दुकानें जलकर खाक,

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन वो तो गली गली हरि गुन गाने लगी… सुनते ही भक्त झूम उठे। मां शीतला देवी के दरबार में भजनों की संध्या से पूरा क्षेत्र गूँजा उठा। हर कोई भजन सम्राट अनूप जलोटा को सुनने के लिए बेताब था। भक्त उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। जैसे ही जलोटा मंच पर पहुंचे तो भक्तों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी। उनके फैंस सेल्फी और फोटो लेने से नहीं रह पाये।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

मीडिया से वार्ता में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि मैं यही सोच रहा यहां मैं पहले क्यों नहीं आया। यह स्थान बहुत सुंदर है। मां शीतला देवी ने मुझे आज अपने दरबार में बुलाया है आज में भजन सुनाऊंगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

राम मंदिर के सवाल पर अनूप जलोटा ने कहा कि राम मंदिर ऐसी चीज बन रही है जो ताजमहल के बाद अब लोग राम मंदिर को देखने जाएंगे। अयोध्या में अब सीधे अमेरिका से प्लैन उतरेंगे और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर अमेरिका लौट जाएंगे।

बता दें कि शीतलाष्टमी महापर्व पर भजन संध्या का कार्यक्रम धर्मार्थ श्री शीतला मंदिर कमेटी द्वारा किया गया था। पहले दिन कलश या़त्रा और भंडारे के बाद आज भजन संध्या आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

विदेश में नौकरी का झांसा देकर व्यक्ति से 3 लाख 80 हज़ार की ठगी, भेजा बहरीन 

मौके पर जिला पंचायय अध्यक्षा बेला तौलिया, मेयर जोगिंद्रर सिंह रौतेला, बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रकाश हर्बोला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, सचिन शाह, भुवन भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad