ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, रुद्रपुर, दिनेशपुर

परचून की दुकान की आड़ में अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. आरोपी के पास से पुलिस को 2 लाख 78 हजार कैश भी बरामद हुआ है. पुलिस को आरोपी के पास से 130 ग्राम चरस और करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कुछ दिनों से थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दिनेशपुर मछली मार्केट में स्थित दुकान में अवैध नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं. जिसपर कल देर रात थाना पुलिस ने दुकान में छापेमारी की तो दुकान से 130 ग्राम चरस, 5.685 किलो ग्राम गांजा और एक पेटी से 560 पीस ब्रदर कोगो कंपनी का गांजा पीने का पेपर बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

आरोपी से दो लाख 78 हजार की नगदी भी बरामद हुई. आरोपी ने अपना नाम ठाकुर सरकार निवासी वॉर्ड नंबर 5 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर बताए. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. आरोपी नशे की खेप उत्तर प्रदेश से लाकर दिनेशपुर में सप्लाई करता था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad