ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने जयपुर बीसा, मोटाहल्दू क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 53 पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में नामजद दूसरा आरोपी अभी फरार है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कांग्रेस टिकट पर ठोकी दावेदारी

गिरफ्तार आरोपी के पास से मिली 53 पव्वे शराब

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र देव सिंह बिष्ट, निवासी पैठाणी, थाना थराली, जिला चमोली, हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 53 पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब बरामद किएगए।।

यह भी पढ़ें -  SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, STF ने दिल्ली से एक और आरोपी किया गिरफ्तार

इस मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 171/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस प्रकरण में पंकज चौहान निवासी धनपुरी पंचायतघर, हल्द्वानी को वांछित बताया है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच के दौरान शराब की आपूर्ति के स्रोत और मामले में अन्य संभावित संलिप्तता से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) केदारनाथ-गंगोत्री में हिमपात, मसूरी में बारिश से बढ़ी ठिठुरन,वीडियो

चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी के नेतृत्व में कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल कुबेर सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब फरार आरोपी की तलाश और शराब के स्रोत का पता लगाना पुलिस के लिए अगला महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।