ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मोडिफाइ साइलेंसर, टिंटेड ग्लास और हूटर लगाकर चलने वालों के खिलाफ चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने रविवार को हूटर लगी एक कार को सीज कर दिया। जबकि, 20 अन्य वाहनों के चालन किए गए। पुलिस का यह अभियान सोमवार को भी जारी था।

अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, 36 डिग्री पहुंचा पारा, जानें अगले दो दिन का हाल

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पिछले दिनों थाना पुलिस को भी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा के नेतृत्व में रविवार को अभियान चलाया। एसओ ने बताया कि क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान कई तरह के उल्लंघन सामने आए। कुछ लोग इन दिनों बड़ी एसयूवी कारों में हूटर लगाकर चलने लगे हैं। ऐसी ही एक कार को सीज कर दिया गया। आठ बाइकों में मॉडिफाइ साइलेंसर लगे हुए थे। इन्हें भी सीज कर दिया गया। जबकि, 20 अन्य वाहनों के चालान कर 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

बता दें कि मॉडिफाइ साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों पर पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर सकती है। इसके साथ ही पिछले दिनों इस तरह के साइलेंसर बेचने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अभी तक किसी दुकानदार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पिछले दिनों स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

72 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक को बनाया बाघ ने अपना शिकार, घर से करीब 50 मीटर दूर गधेरे में मिला अधखाया शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad