खबर शेयर करें -

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है। यह उनका इंटरनल मैटर था। सत्ता परिवर्तन से पहले और बाद में वहां हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। जिनका सत्ता परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक षड्यंत्र के तहत किया गया है।

उनके घरों और दुकानों को लूटा गया है। इतना ही नहीं उनके जगहों पर आग लगाई गई है। और महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की गई है। वहां इतनी भयावह स्थिति है कि हिंदुओं को मार मार करके सड़कों पर लटकाया जा रहा है। श्री द्विवेदी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुओं को सुरक्षित करने की मांग की। साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad