खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नए चुनाव और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर आयोजित बैठक आज हंगामेदार रही। व्यापारियों के दो गुटों और पदाधिकारियों के बीच उपजे मतभेदों के कारण बैठक में काफी गहमागहमी देखने को मिली। आलम यह रहा कि नाराज जिला पदाधिकारी बैठक छोड़कर बाहर निकल गए, जिन्हें बाद में वरिष्ठ व्यापारियों ने मान-मनौव्वल कर वापस बुलाया।

क्या है पूरा मामला?

​बैठक के दौरान जब जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व्यापारियों के साथ नए चुनाव को लेकर रायशुमारी कर रहे थे, तभी व्यापारियों के एक बड़े समूह ने वर्तमान कार्यकारिणी को ही आगामी 3 वर्षों के लिए पुनः घोषित करने की मांग उठा दी। व्यापारियों का तर्क था कि वर्तमान टीम बेहतर कार्य कर रही है, इसलिए चुनाव के बजाय इसी को विस्तार दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: पांच दिनों से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, परिवार में पसरा मातम

नियमों का हवाला और पदाधिकारियों की दोटूक

​व्यापारियों की इस मांग पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि संगठन के अपने सिद्धांत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा:

​”बिना चुनाव प्रक्रिया के किसी भी कार्यकारिणी को बहाल नहीं किया जा सकता। इसके लिए सर्वप्रथम सदस्यता अभियान चलाना अनिवार्य है। सदस्यता के बाद ही आम बैठक में बहुमत के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।”

 

बीच बैठक में हुआ जोरदार हंगामा

​जब जिलाध्यक्ष और हल्द्वानी से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नियम का हवाला दिया, तो व्यापारी आज ही घोषणा करने की मांग पर अड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि जिला पदाधिकारी बैठक से उठकर बाहर चले गए। बाद में क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों ने बीच-बचाव किया और पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर वापस सदन में लाए, जिसके बाद बैठक की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: गेहूं कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा, पानी से भरे 8 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत

“50 लोगों के कहने पर सिद्धांतों से समझौता नहीं होगा”

​प्रदेश संगठन मंत्री हितेन्द्र भसीन और अन्य पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि व्यापार मंडल का चुनाव कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सजीव शर्मा और संजय जोशी को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों ने दोटूक कहा कि “दस-बीस या पचास लोगों के कहने से संगठन के लोकतांत्रिक सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता।”

यह भी पढ़ें -  🚨 नैनीताल में VIP कल्चर पर बड़ा झटका! भाजपा विधायक के बेटे की SUV सीज, जाम के दौरान हूटर बजाना पड़ा महंगा 😱🚔

बैठक में उपस्थित प्रमुख चेहरा

​इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री हितेन्द्र भसीन, चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, चुनाव अधिकारी सजीव शर्मा, हरीश बिसौती, भुवन पांडे, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र भाटिया, बॉबी सम्भल, नंदन सिंह राणा, अरुण जोशी, मीना रावत, अमजद खान, राधेश्याम यादव और सुभाष नागर सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad