खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अग्रसर भारत): उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित कठघरिया क्षेत्र के बच्चीनगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ गेहूं की कटाई के दौरान एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे गहरे पिट (गड्ढे) में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?

​जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ कठघरिया के बच्चीनगर में किराए के मकान में रहते हैं और पेशे से मिस्त्री हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य क्षेत्र में गेहूं कटाई का ठेका लेकर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  दुखद: रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​गुरुवार शाम चंद्रभान का 11 वर्षीय बेटा सौरभ कश्यप भी अपने परिवार के साथ खेत में हाथ बंटा रहा था। गेहूं की कटाई के बाद बंडल बनाने के लिए सौरभ पास ही निर्माणाधीन दुकानों के समीप बने पानी से भरे लगभग 8 फीट गहरे गड्ढे के पास गया। बताया जा रहा है कि बंडलों को पानी में भिगोने के प्रयास के दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  मिशन 2027: उत्तराखंड भाजपा का विधायकों को अल्टीमेटम—'जनता के बीच सुधारे प्रदर्शन, तभी मिलेगा टिकट', नवंबर-दिसंबर में होंगे दो निर्णायक सर्वे

चप्पल तैरती देख हुआ अनहोनी का अहसास

​काफी देर तक जब सौरभ दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लगभग आधे घंटे तक उसे इधर-उधर तलाशने के बाद, किसी की नजर गड्ढे के पानी में तैरती सौरभ की चप्पलों पर पड़ी। अनहोनी की आशंका के चलते आनन-फानन में बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार का बुझ गया चिराग

​शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शोकाकुल पिता चंद्रभान ने बताया कि सौरभ उनके पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और सबका लाडला था। उसने हाल ही में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और छठी कक्षा में प्रवेश लिया था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

​परिजनों ने निर्णय लिया है कि सौरभ का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बदायूं में किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर खुले और असुरक्षित छोड़े गए गड्ढों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad