ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रानीखेत। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेढर इलाके में तैनात भारतीय सेना के सिपाही मनीष बिष्ट की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों को अभी सिर्फ मनीष को गोली लगने की सूचना मिली है। मृतक का शव सोमवार को रानीखेत लाया जाएगा।

अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड के कपड़ा निवासी मनीष बिष्ट (23) चार साल पहले 18 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह बालाकोट सेक्टर के बेहरोट में एक चौकी पर संतरी की ड्यूटी पर तैनात थे। मृतक मनीष की माता रानीखेत स्टेट बैंक में तैनात हैं। वर्तमान में रानीखेत खनिया में स्वयं का मकान बनाकर रह रही हैं। मनीष तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर सैनिक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मनीष के बड़े भाई दीपक बिष्ट ने बताया कि सेना ने बीते शनिवार को भाई को गोली लगने की सूचना दी। मृतक मनीष जूडो में दो बार गोल्ड मेडलिस्ट रहा है। इसके साथ ही वह ब्लैक बेल्ट भी था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश

उसकी पढ़ाई रानीखेत में ही हुई थी। मिली सूचना के अनुसार मृतक मनीष का शव सोमवार आज रानीखेत लाया जाएगा। तत्पश्चात स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के घर में ढांढस बनाने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad