ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

भिंड जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया और उसे 20 रुपए थमा दिए। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक फेरीवाला है।

वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि घटना शनिवार रात भिंड के गोहद कस्बे में हुई और रविवार को इसकी सूचना मिली।

रेप करके थमा दिए 20 रुपए
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, फेरीवाले ने बच्ची को मिठाई का लालच दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उस व्यक्ति ने बच्ची को 20 रुपए दिए। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पास 20 रुपए देखकर उसकी मां ने पूछताछ की और बच्ची ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पकड़ा गया दरिंदा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी जानिए: हरियाणा में पांच साल की बच्ची से रेप
वहीं एक दूसरे मामले में हरियाणा के भिवानी जिले में एक 13 साल के लड़के ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मां ने रविवार को उचाना थाने में शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार को उसकी पांच साल की बेटी खेलने गई थी। इसी दौरान उनकी बेटी के साथ खेल रहा 13 साल का एक लड़का उनकी बेटी को एकांत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि घर लौटने पर बेटी की हालात देखकर मां ने उससे पूछताछ की तो उसने लड़के की हरकत के बारे में बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad