ADVERTISEMENTS


ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान दोनों वितरण खंडों में निगम की टीम ने 25 कनेक्शन काटकर 23.2 लाख की वसूली की।
ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान दोनों वितरण खंडों में निगम की टीम ने 25 कनेक्शन काटकर 23.2 लाख की वसूली की। नगर वितरण खंड के ईई प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि राजपुरा और नई बस्ती में अभियान के तहत पांच कनेक्शन काटकर 5.02 लाख की वसूली की है।
वहीं ग्रामीण वितरण खंड के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को चले अभियान के तहत 20 कनेक्शन काटकर 18 लाख की वसूली की गई।
ADVERTISEMENTS




