ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बुधवार शाम घर से 300 मीटर दूर गोविंदपुर में सेला के जंगल में मिला है। घटना से परिजनों में मातम है।

सड़क हादसा – 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत,

जगदीश बहुगुणा (62) पुत्र एसडी बहुगुणा निवासी गोविंदपुर चोरगलिया सोमवार शाम आठ बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से गए थे। कुछ देर बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार शाम को जंगल में घास काटने गई महिलाओं को हल्द्वानी वन प्रभाग नंधौर रेंज के अंतर्गत सेला के जंगल में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

महिलाओं ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करवाई। इस बीच पुलिस ने जगदीश के परिजनों को मौके पर बुलाया। बेटे ने शव की शिनाख्त की। शव के पास से खाली शीशियां मिली हैं। एसओ भगवान सिंह महर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

बिन्दुखत्ता – शादी में गए बच्चे की सेल्फी लेते समय नदी में डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad