ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

डी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे।

ऐतिहासिक – आज से उत्तराखंड से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का समय बदला

हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं। ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। उधर, एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

दो लोगों की मौत आठ घायल

उधर, ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार 10 में से आठ लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ, जिसे एम्स पहुंचाया गया है।

नैनीताल : युवक ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, महिला को आयी गंभीर चोटें, सिर में लगे 12 टांके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad