ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार शाम मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री गेट पर नीचे गिर गई। पुलिस के मुताबिक बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं। 20-25 यात्री घायल हो हुए है। घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस को बाहर निकलवाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad