ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्टेशन पर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की गई।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर हिंदू संगठनों व दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी चलती रही। पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने व गौला तटबंध निर्माण की मांग: अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी

सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर दोनों की मौजूदगी की खबर पर दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें तनाव हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad