ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

✍️ खबर: लाल कआं से
लालकुआं। लालकुआं चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता रावत नगर दित्य में बीती 19 जुलाई को दिनदहाड़े घर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात हुई थी। घटना के करीब तीन सप्ताह बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर खुलासा नहीं हुआ, तो वे उच्चाधिकारियों का घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी बड़ी वारदात का जल्द पर्दाफाश होना जरूरी है, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

उधर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।