खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक पिता द्वारा पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में यूपी का एक परिवार पिछले कई वर्षों से निवास करता आ रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

आरोपित व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रख रहा था। विगत दिवस भी व्यक्ति ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली को बतायी तो आसपास के लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। इस दौरान पड़ोसियों ने हंगामा भी काटा। साथ ही पुलिस बुलाकर मामले की जानकारी भी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक सप्ताह से उसके पिता दुष्कर्म करते आ रहे हैं। किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। जब पड़ोसियों ने पीड़िता की मां से शिकायत की तो वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपित को थाने ले आई, लेकिन पड़ोसी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। रात में ही निवर्तमान पार्षद सहित 20 से अधिक लोग आरोपित पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad